Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ हनुमानगढ़ गणेश महोत्सव 2026: 14 सितंबर को प्रतिमा स्थापना, 25 को विसर्जन

हनुमानगढ़ गणेश महोत्सव 2026: 14 सितंबर को प्रतिमा स्थापना, 25 को विसर्जन

हनुमानगढ़, गणेश महोत्सव, गणेश महोत्सव 2026, गणेश उत्सव, गणेश प्रतिमा, गणेश प्रतिमा स्थापना, गणेश विसर्जन, गणेश शोभायात्रा, हनुमान मंदिर, जंक्शन, स्वर्णकार समाज समिति, मराठा मंडल, बबलू सोनी, भूमि पूजन, महाआरती, लंगर प्रसाद, धार्मिक आयोजन, गणपति बप्पा, हनुमानगढ़ न्यूज, राजस्थान न्यूज

14 सितंबर को श्री गणेश प्रतिमा स्थापना, विसर्जन 25 सितंबर को शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। स्वर्णकार समाज समिति, मराठा मंडल एवं जनसहयोग से आयोजित होने वाले इस 17वें गणेश महोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर को श्री गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ होगी। महोत्सव की तैयारियों की शुरुआत आज रविवार को भूमि पूजन के साथ की गई।

हनुमान मंदिर प्रांगण में पंडित विजय शर्मा ने वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच विधि-विधानपूर्वक पूजन सम्पन्न करवाया। भूमि पूजन में स्वर्णकार समाज समिति अध्यक्ष बबलू सोनी, उपाध्यक्ष मनीष जांगिड़, कोषाध्यक्ष अनिल मराठा, सहसचिव बिट्टू सोनी, प्राचारमंत्री अमन सोनी, सुधीर जांगिड़,अशोक सोनी,सागर सोनी, संजीव सोनी, जितेंद्र बेदी,दलीप मास्टर, विजय कुमार, छिदा सिंह,जय सोनी,यशवी सोनी,विक्की, देबू, विष्णु और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी गणेश प्रतिमा स्थापना के बाद प्रतिदिन सुबह और शाम आरती व पूजा अर्चना का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, वहीं प्रतिदिन धार्मिक माहौल में भक्ति गीत, आरती और प्रसाद वितरण होगा। गणेश जी की प्रतिमा दिल्ली के विशेष कारीगरों द्वारा तैयार की गई है 24 सितम्बर को सुबह 10,:15 बजे लंगर प्रसाद वितरण किया जाएगा

महोत्सव का समापन 25 सितंबर, प्रातः 9:15 बजे से भव्य शोभायात्रा एवं झांकियों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन से होगा। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, भक्ति संगीत और रंग-बिरंगी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस भक्ति उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और भगवान श्री गणेश की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजकों का कहना है कि गणेश महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह समाज में एकता, सामूहिक सहयोग और सद्भावना का संदेश भी देता है। आयोजन स्थल को सजाने की तैयारियां जोरों पर हैं।

Advertisement