Advertisement
Home राजस्थान चूरू गोगामेड़ी को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी पर सर्व समाज ने जताया विरोध

गोगामेड़ी को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी पर सर्व समाज ने जताया विरोध

सोशल मीडिया पोस्ट की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग, प्रतिनिधियों ने चूरू कोतवाली में सौंपा परिवाद

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। सोशल मीडिया पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को लेकर कथित रूप से अभद्र भाषा के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को चूरू कोतवाली थाने पहुंचकर परिवाद प्रस्तुत किया।प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट एवं टिप्पणियों की जांच करवाने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि महापुरुषों और सामाजिक व्यक्तित्वों के प्रति सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने की मांग की।परिवाद प्रस्तुत करने के दौरान उपेन्द्र सिंह जसरासर, कमल सिंह दूधवाखारा, पूर्ण सिंह चलकोई, अमर सिंह पुनरास, पंकज सिंह ढाढ़र, प्रदीप सिंह कसूम्बी, अनुपम सिंह ढाढ़र, संजय सिंह ख्याली, विक्रम सिंह श्यामपुरा, पर्वत सिंह कोहिना, जितेंद्र सिंह पुनरास, नवरत्न शर्मा, राजीव लांबा, दिनेश गोदारा, नरेश सिंह बिनासर, आनन्द सिंह लाखाऊ, दिनेश सैनी रतनगर, महेश राठौड़ राणासर, बहादुर सिंह बिघराना, रिछपाल चौधरी, प्रवीण चौधरी रिंगस, श्रवण चौधरी बीकानेर, शार्दूल सिंह मितासर, भूपेंद्र सिंह मांगासर, अमित सिंह मथौड़ी, तेजपाल सिंह जयपुर, शंकर सिंह मितासर, जमील खान, नरेन्द्र मेघवाल, महेश कुमार नायक, तुषार शर्मा, मकसूद खान, विवेक कुमार वर्मा, डालनाथ सिद्ध, कमल निर्वाण, शाहरुख खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में सामाजिक शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

 

Advertisement