Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू में 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारियों को लेकर अहम बैठक

चूरू में 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारियों को लेकर अहम बैठक

अमन-चैन, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देगा जुलूस; शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा काफिला

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर चूरू में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियों को लेकर खानका-ए-कादरिया जामा मस्जिद में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस को आपसी भाईचारे, शांति, सद्भाव और सौहार्द के साथ संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।बैठक पीर सय्यद अबरार अहमद कादरी की गरिमामयी उपस्थिति तथा सय्यद गुलाम मुस्तफा कादरी की अध्यक्षता में हुई। आगामी 26 अगस्त 2026 को शहर इमाम चूरू पीर सय्यद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी के सानिध्य में जुलूस आयोजित किया जाएगा।बैठक में तेलियान, आथुना मोहल्ला, अगुणा मोहल्ला, चेजारान, लुहारान, सब्जी फिरोशान, ईदगाह मोहल्ला, चमन बास, नया बास, उस्मानाबाद कॉलोनी, शेखावत कॉलोनी, मोचीवाड़ा सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं वार्डों के प्रबुद्धजन शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने आयोजन को लेकर अपने सुझाव दिए।

भाईचारे और शांति का संदेश लेकर निकलेगा जुलूस

बैठक में अधिक से अधिक लोगों से जुलूस में शामिल होने तथा कानून-व्यवस्था की पालना करते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। आयोजकों के अनुसार शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया जाएगा।

इन मार्गों से होकर गुजरेगा जुलूस

आयोजकों के अनुसार 26 अगस्त को जुलूस मदीना मदरसा से रवाना होगा। इसके बाद धोबियों का चौराहा, बैदों की धर्मशाला, नई सड़क, स्टेशन, धर्मस्तूप, श्याम हॉल और मालजी का कमरा होते हुए पुनः मोहल्ला तेलियान स्थित मदीना मदरसा पहुंचेगा।समापन अवसर पर देश में अमन-चैन, खुशहाली, भाईचारे तथा देश की उन्नति, प्रगति और समृद्धि के लिए दुआ की जाएगी।बैठक में मौलाना दिलखुश, मोहम्मद असलम सिकरिया, खुशी मोहम्मद भाटी, जावेद तुगलक, अकरम भाटी टेलर, उस्मान चेजारा, अल्ताफ रंगरेज, नासीर हुसैन चेजारा, इमरान मलणस, इब्राहिम चेजारा, राहिल प्यारे, शकील प्यारे, आसिफ जरा, सय्यद मुजफ्फर, जावेद उस्ताद, मुस्लिम सिकरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया। अंत में सय्यद गुलाम मुस्तफा कादरी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

Advertisement