लायंस क्लब हनुमानगढ़ की कैबिनेट बैठक में सेवा कार्यों का खाका तैयार

आई, डेंटल और हेल्थ चेकअप कैंप से लेकर ‘दूध पिलाओ, नशा भगाओ’ अभियान तक के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
लायंस क्लब हनुमानगढ़ की कैबिनेट बैठक नारंग होटल, हनुमानगढ़ जंक्शन में क्लब अध्यक्ष लायन अशोक सुथारकी अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी दिनों में किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जरूरतमंद लोगों के लिए समय-समय पर आई चेकअप, डेंटल चेकअप और हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने को प्राथमिकता देने की बात कही।

नए सदस्यों का लायन पिन लगाकर स्वागत

बैठक के दौरान लायंस क्लब से जुड़े नए सदस्यों का लायन पिन लगाकर स्वागत किया गया। पूर्व जॉन चेयरपर्सन लायन कमलजीत सिंह सैनी ने नए सदस्य डॉ. अनमोल कस्वां, वरिष्ठ लायन सदस्य अशोक नारंग ने प्रवीण सिंगला, पूर्व जॉन चेयरपर्सन भारतेंदु सैनी ने गौरव उपनेजा तथा लायन केडी सिंह और लायन मोहित बलाडिया ने नए सदस्य राजकुमार चाचाण का पिन लगाकर स्वागत किया।

रक्षाबंधन बॉर्डर पर मनाने का प्रस्ताव

बैठक में पूर्व अध्यक्ष लायन रामनिवास मांडण ने आगामी रक्षाबंधन पर्व को सीमा क्षेत्र में जवानों के साथ मनाने का प्रस्ताव रखा। वहीं ट्रेजर लायन दिग्विजय जुनेजा ने लायंस क्लब के पिछले कार्यकाल की वित्तीय गतिविधियों एवं आय-व्यय से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की।वरिष्ठ लायन सदस्य लायन सुभाष वधवा ने जिला कारागार में बंदियों को त्वचा संबंधी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।

नशामुक्ति और जरूरतमंद बच्चों की मदद पर भी जोर

पूर्व अध्यक्ष लायन छगन महाजनी ने ‘दूध पिलाओ, नशा भगाओ’ अभियान आयोजित करने का सुझाव दिया। इसके अलावा लायन प्रवीण सिंगला ने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को स्कूल की पोशाक वितरित करने का प्रस्ताव रखा।क्लब अध्यक्ष लायन अशोक सुथार ने बैठक में रखे सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया।क्लब सचिव लायन नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही लायंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी सेवा गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर अपने सुझाव दिए।

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार