अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग एसीएस अश्विनी भगत ने किया अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, देखीं व्यवस्थाएं, दिए निर्देश, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू।पीआरओ प्रेसनोट
अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अश्विनी भगत ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा भी उनके साथ रहे। एसीएस अश्श्विनी भगत ने विद्यालय का निरीक्षण कर स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, छात्रावास, पेयजल, सुरक्षा आदि संस्थागत व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक व्यवस्था में गुणवत्ता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता सुनियिचत की जाए। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, दैनिक गतिविधियों एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं के निरंतर सुदृढ़ीकरण की बात कही।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला कलक्टरअभिषेक सुराणा ने विद्यालय व्यवस्थाओं के सुदृढ़ प्रबंधन और विद्यार्थियों को समुचित कैरियर गाइडेंस देने के निर्देश दिए।इस दौरान महिला अधिकारिता सहायक निदेशक व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेन्द्र शेखावत ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
चूरू में ABVP का प्रदर्शन | छात्रसंघ चुनाव बहाली और छात्रावास शुरू करने की मांग, 3 दिन का अल्टीमेटम










