विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य जांच के साथ आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक तकनीकों की दी जानकारी
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) चूरू शाखा एवं मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एलआईसी शाखा कार्यालय में पॉलिसीधारकों के लिए निःशुल्क मेडिकल शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पॉलिसीधारकों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी दी। विशेष रूप से हृदयाघात जैसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।बड़ी संख्या में पॉलिसीधारकों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।इस अवसर पर एलआईसी चूरू शाखा प्रबंधक अनिल कासनिया मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से रत्नाराम मायल, नवीन सैनी, महेंद्र चौबे, सुनील मीणा, देवेंद्र सिहाग एवं दयानन्द सिंह ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।कार्यक्रम का संचालन मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर की ओर से ओम शेखावत एवं मेडिकल सपोर्ट टीम ने किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक कौशल के प्रति जागरूक करना है।
चूरू में ABVP का प्रदर्शन | छात्रसंघ चुनाव बहाली और छात्रावास शुरू करने की मांग, 3 दिन का अल्टीमेटम










