कबड्डी में तातीजा की टीम ने देवता टीम को हराया
खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के देवता के राजकीय स्कूल के खेल मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माकड़ों मंडल द्वारा आयोजित ग्रामवासियों के सहयोग से वीर शिवाजी महाराणा प्रताप खेल संगम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच रघुवीर सिंह कसाना, विशिष्ट अतिथि कैप्टन मदन लाल गुर्जर, हवलदार अर्जुन सिंह थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हवलदार नत्थू सिंह ने की। मंडल पालक अशोक कसाना ने बताया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ माकड़ों मंडल के सौजन्य वीर शिवाजी महाराणा प्रताप खेल संगम 2026 ग्राम पंचायत देवता के राउमावि के खेल मैदान में ग्राम विकास समिति देवता एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित कबड्डी, रस्साकशी एवं दौड़ खेल संगम प्रतियोगिता का समापन हुआ। खेल संगम प्रतियोगिता में 11 गांवों विद्यालय विद्यार्थी एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में तातीजा ने देवता को तथा में रस्साकसी में देवता ने तातीजा को हराया। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अनिल तातीजा प्रथम, रविंद्र कुमार तातीजा दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को ग्राम पंचायत देवता की ओर से ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया प्रतिभागी जीतने वाले खंड स्तर पर खेतड़ी नगर में खेल संगम में भाग लेंगे। युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। सरपंच रघुवीर सिंह कसाना ने खेल मैदान में युवाओं की सुविधाओं को देखते हुए पानी की टंकी बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर औकारमल खटाणा, हवलदार महेंद्र सिंह, नत्थूराम मणकस, हवलदार प्रदीप कुमार, समाज सेवी राजेश कसाना, लालचंद कसाना, यादराम कसाना, कृष्ण कुमार कसाना, सुमित शर्मा, प्रमोद रोड़ासर, ममता गुर्जर , मनोज कुमार कसाना , अंकित मेघवाल, अशोक चंदेला गुर्जरवास, विकास मरोडिया, सुदेश मणकस, छोटेलाल कसाना, अशीष कसाना , हेतराम कसाना, अमरदीप बजाड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।












