17 जुलाई को कोष कार्यालय में पेंशन समस्या समाधान शिविर

शिविर में जन्मतिथि निर्धारण, नाम संशोधन एवं बकाया एरियर भुगतान सहित समस्त परिवेदनाओं का होगा निस्तारण

चूरू। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के निर्देशानुसार चूरू जिले के राज्य सरकार के पेंशनर एवं परिवार पेंशनर की समस्याओं के समाधान हेतु जिला मुख्यालय स्थित कोष कार्यालय, चूरू में 17 जुलाई 2026 को समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।चूरू कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंघल ने बताया कि शिविर में जिले के पेंशनर्स की परिवेदनाएं जैसे परिवार पेंशनर्स की जन्मतिथि निर्धारण, नाम संशोधन, बकाया एरियर का भुगतान सहित पेंशन संबंधी अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित पेंशनर वांछित दस्तावेज साथ लेकर कोष कार्यालय, चूरू में उपस्थित होकर अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।उन्होंने समस्त पेंशनर्स एवं परिवार पेंशनर्स से अनुरोध किया कि वे इस शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा बीदासर, राजगढ़, रतनगढ़, सरदारशहर, सुजानगढ़ एवं तारानगर उपकोष कार्यालयों से संबंधित पेंशनर भी इस शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं