Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं पचेरी कलां पुलिस का अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा: 37 लीटर अंग्रेजी...

पचेरी कलां पुलिस का अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा: 37 लीटर अंग्रेजी शराब व 32 बीयर बोतलें जब्त, आरोपी गिरफ्तार

पचेरी कलां।झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पचेरी कलां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ब्रांड की 37 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा 32 बीयर की बोतलें बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अवैध शराब के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के सुपरविजन में थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली कि छोटी पचेरी क्षेत्र में पुराने टोल के समीप सड़क से कुछ दूरी पर स्थित एक खोखे में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शीशराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। वहां खोखे के बाहर बैठे एक व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम महिपाल पुत्र श्रीराम निवासी पचेरी खुर्द, थाना पचेरी कलां बताया। पुलिस ने जब खोखे की तलाशी ली तो वहां विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बोतलें, अद्धे, पव्वे तथा 32 बीयर की बोतलें बरामद हुईं। जांच में सभी शराब राजस्थान निर्मित पाई गई। पुलिस ने आरोपी से शराब रखने और बेचने संबंधी वैध अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने मौके से 37 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं 32 बीयर की बोतलें जब्त कर आरोपी महिपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।कार्रवाई में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शीशराम, पुलिस थाना पचेरी कलां , हेड कांस्टेबल अमरसिंह , पुलिस थाना पचेरी कलां , कांस्टेबल हंसराज पुलिस थाना पचेरी कलां शामिल रहें । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement