सामाजिक सरोकार में रामकृष्ण मिशन की है अलग पहचान
खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी कस्बे के स्वामी रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द स्मृति मंदिर में रविवार को निःशुलक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में झुंझुनूं के महावीर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा 160 रोगियो की बीपी, शुगर व अन्य जांच की जाकर उन्हें दवाईयां वितरित की गई। मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन द्वारा सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है, जो गरीब व असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सामाजिक सरोकार में रामकृष्ण मिशन अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। जिसमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को मानते हुए महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, वही बच्चों को कंप्यूटर के क्षेत्र में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा रामकृष्ण मिशन द्वारा गरीबों में समय-समय पर वस्त्र व अन्य घरेलू सामग्री वितरित कर स्वामी विवेकानंद के कार्यों को चरितार्थ कर रहा है। रामकृष्ण मिशन में आने वाले हर व्यक्ति की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि रामकृष्ण मिशन के सदस्य स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चलकर गरीब व असहाय लोगों की मदद करने में अग्रिम पंक्ति में खड़े हुए है। इस मौके पर स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, स्वामी प्रशांतानंद महाराज, डॉ महावीर मील, डॉ. अंकुर मील, योगेश बबेरवाल, मुकेश कुमार, दुष्यंत सोनी,बंटी महला, रोहित जांगिड़, संजय कुमार, कालीचरण गुप्ता, रोशन लाल, कृष्ण कुमार, मोहनलाल, उमाशंकर सहित अनेक लोग मौजूद रहें ।













