प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर झुंझुनूं में स्वच्छता, पर्यावरण और जनभागीदारी का संदेश

विधायक राजेन्द्र भांबू ने किया बस स्टैंड पर श्रमदान, पंचदेव मंदिर में पौधरोपण व पौधों का वितरण

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनजागरण अभियान के तहत रविवार को झुंझुनूं शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजेन्द्र भांबू ने आमजन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नव बस स्टैंड परिसर में श्रमदान किया तथा पंचदेव मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेन्द्र भांबू ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने तथा योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण में योगदान देने की भी अपील की। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता संकल्प दिलाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र मीणा ने भी नागरिकों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।कार्यक्रम में सहायक अभियंता लोकेश दुलड़, सुरेन्द्र भांबू, मुकेश कडावसरा, पार्षद प्रमोद बुडानिया, अशोक प्रजापत, संदीप चावरिया, कुलदीप भांबू, घड़सीराम सैनी, नरेश ठठेरा, प्रकाश जांगिड़, पवन शर्मा, सुलतान महला, रोहन सैनी, अजय सैनी, सुभाष जनेवा, शैलेष योगी, सत्यनारायण हलकारा सहित नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन ने स्वच्छता, हरित विकास और जनसहभागिता के प्रति लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया तथा प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।