झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू के भाई जगेंद्र सिंह के निधन पर शोक जताने पहुंचे पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी

Screenshot

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले के नारनोद गांव में विधायक राजेंद्र भांबू के भाई एवं सेवानिवृत्त डीएफओ जगेंद्र सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए नेताओं और जनप्रतिनिधियों का पहुंचना लगातार जारी है। मंगलवार को पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी नारनोद गांव पहुंचे और विधायक भांबू से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। मंगलवार को ही भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर सहित अन्य भी नारनोद पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने परिजनों को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही। जानकारी के अनुसार विधायक राजेंद्र भांबू के भाई जगेंद्र सिंह का 17 मई को निधन हो गया था। वे वन विभाग में डीएफओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। नारनोद स्थित निवास पर सात दिवसीय शोक बैठक आयोजित की जा रही है। जहां लगातार लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी जगेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधायक राजेंद्र भांबू को फोन कर ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी फोन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इनके अलावा पूर्व सांसद और भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत, मंडावा विधायक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी, पूर्व विधायक एवं लोकसभा भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, पूर्व विधायक डॉ. मूलसिंह शेखावत, पूर्व विधायक एवं रिटायर्ड आईएएस जेपी चंदेलिया, भाजपा नेता राकेश जांगिड़ तारानगर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वंभर पूनियां, रवि गुप्ता बिरमीवाला सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने भी जगेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।