Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं सिंघाना सीएचसी के नवनिर्मित भवन का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण

सिंघाना सीएचसी के नवनिर्मित भवन का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण

चारदिवारी व मोर्चरी का होगा जल्द निर्माण

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़

सिंघाना कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नवनिर्मित भवन का मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से सीएचसी के लिए नए भवन का निर्माण करवाया गया है, निर्माण के दौरान कुछ कमियां सामने आई थी, जिसको लेकर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पेयजल की समस्या होने, नवनिर्मित अस्पताल भवन के चारदिवारी नहीं होने व मोर्चरी नहीं होने की बात सामने आई है। जिसको लेकर निदेशालय को पत्र भेजकर समस्या से अवगत करवाया जाएगा। सीएमएचओ ने अस्पताल भवन में वार्ड, ओपीडी, पेयजल, बिजली एवं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की चारदिवारी नहीं होने और मोर्चरी भवन की कमी का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया। इस पर सीएमएचओ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही चारदिवारी एवं मोर्चरी निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी। स्थानीय लोगों और अस्पताल स्टाफ ने भी अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि नए भवन में अस्पताल संचालन शुरू होने के बाद मरीजों को राहत मिली है, लेकिन चारदिवारी नहीं होने से सुरक्षा संबंधी परेशानी बनी हुई है।सीएमएचओ ने आश्वासन दिया कि अस्पताल से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. दूलीचंद, प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सैनी, नर्सिंग आफिसर बजरंग सैनी, प्रदीप यादव, एलटी सुभाष चन्द्र सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहें ‌I

Advertisement