Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं शनिदेव जन्मोत्सव पर उमड़ेगी आस्था की विराट धारा

शनिदेव जन्मोत्सव पर उमड़ेगी आस्था की विराट धारा

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

नवग्रह धाम नुआ शनिदेव मंदिर में रूद्राभिषेक, छप्पन भोग, भजन संध्या व रात्रि जागरण का भव्य आयोजन

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर 16 मई, शनिवार को शहर का प्रसिद्ध श्री नवग्रह धाम नुआ शनिदेव मंदिर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आएगा। शनिदेव जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक आयोजनों की भव्य श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें रूद्राभिषेक, हवन-पूजन, पाठ, भंडारा, छप्पन भोग, विशाल भजन संध्या एवं रात्रि जागरण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप दिया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार शनिवार सुबह 11:15 बजे हवन-पूजन, धार्मिक पाठ एवं विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा। इसके बाद विशेष रूद्राभिषेक एवं छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। वहीं 15 मई, शुक्रवार रात्रि 8:15 बजे से विशाल भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन होगा, जिसमें टाई धाम के प्रसिद्ध संत सोमनाथजी महाराज, मंडावा के ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज, योगीदास महाराज लोहार्गल सहित भजन कलाकार गणेश सोनी, श्यामजी नुआ, सांवरिया सेठ चूड़ी अजीतगढ़ एवं सिंगर सोनू रजवाडिया शनिदेव की महिमा का गुणगान करेंगे। मंदिर के महंत पंडित भंवरलाल मांत्रिक भार्गव ने बताया कि ज्येष्ठ अमावस्या पर शनिदेव आराधना का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन श्रद्धा एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर शनि दोषों से मुक्ति मिलने के साथ सुख-समृद्धि, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया। इन दिनों शनिदेव मंदिर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंग चुका है। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।

रतनगढ़ फायरिंग मामले के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार | Churu News

चूरू कोर्ट परिसर में वरिष्ठ वकील से मारपीट, बार संघ में भारी रोष

 

Advertisement