झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा घोषित वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026 में स्थानीय एस.एस. मोदी विद्या विहार ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला तीनों संकायों का परिणाम शानदार रहा। विद्यार्थियों की शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विद्यालय के छात्र ध्रुवांशु इंदोरिया ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं मनन रानासरिया ने भी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सिया चौधरी एवं सानवी सिंह ने 96.6 प्रतिशत, लेविस बड़सरा, विराट शर्मा एवं अंशुल चौधरी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी प्रकार खुशी, काजल जांगिड़ एवं हर्षित शाह ने 95 प्रतिशत, विधि एवं पलक सैनी ने 94 प्रतिशत, वंशप्रिया सैनी एवं मान्या सिंह ने 93 प्रतिशत, नव्य डूडी, मोहित स्वामी, खुशाल संजय जांगिड़, अनुज एवं जय नंदिनी ने 92 प्रतिशत तथा कनिष्का एवं दृष्टि गढ़वाल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने अपने विषयों में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष योग्यता हासिल की। रसायन विज्ञान में खुशी, संगीत में कनिष्का तथा पेंटिंग विषय में दिशिका खंडेलिया, सिया चौधरी, ध्रुवांशु इंदोरिया, लेविस बड़सरा, विधि सहित सात विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर श्रेष्ठ उपलब्धि दर्ज की। विद्यालय के कुल 38 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अकादमिक निदेशक रॉय सी. पॉल, प्राचार्य विजय मसीह सहित जितेन्द्र दाधीच, अनिल शर्मा, संजय चाहर, अर्चना शर्मा, बिनेश शेखावत, सुनील पारीक, शुभम शर्मा, विशाल गोयनका, मनोज सूनिया, मनोज कुमार शर्मा, मुकेश वर्मा, विवेक शर्मा, कौशिक कोनार एवं गोपाल जांगिड़ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम पर मुम्बई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, गीलूराम मोदी, सौरभ मोदी, प्रियंक मोदी एवं कनिका मोदी सहित विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के आशीर्वाद को दिया।













