सुजानगढ़। नगरपरिषद कार्यालय के बाहर अजय ढ़ेनवाल के नेतृत्व में चल रहा धरना लगातार 6ठे दिन भी जारी रहा। धरने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक मनोज मेघवाल व बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस दौरान विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि हमारा सबसे बड़ा मुद्दा शहर की सफाई और पानी निकासी है, क्योंकि जिस प्रकार की त्रासदी पिछले साल शहर की जनता ने झेली थी, उसी प्रकार के हालात नगरपरिषद में मिस मैनेजमेंट के चलते फिर से होते नजर आ रहे हैं। विधायक ने कहा कि मार्च से खानपुर रोड़ का पंप बंद पड़ा है, गेनाणी के पंपों के लिए कलेक्टर को फोन किया गया, तब पंप चालू हुए, ऐसे में सोचने वाली बात है कि सरकार ने शहर की जनता को किसके भरोसे छोड़ रखा है। विधायक ने कहा कि तहसीलदार के पास पहले से ही ओवरलोड काम है, ऐसे में उनको चार्ज देकर सरकार क्या दिखाना चाहती है? क्या सरकार के पास एक भी आयुक्त नहीं है, जो सुजानगढ़ में लगाया जा सके?विधायक ने कहा कि सरकार जान बूझकर सुजानगढ़ की जनता को लावारिश हालत में रखना चाहती है और यहां पर आयुक्त नहीं लगा रही। विधायक ने कहा कि महापुरूषों की मूर्तियां लगाने की मांग को लेकर 6 दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन कोई अधिकारी धरने पर वार्ता के लिए नहीं आया, ये सब दिखाता है कि सरकार के अधिकारी किस प्रकार से प्रेशर में काम कर रहे हैं। मेघवाल ने कहा कि प्रशासक और कार्यवाहकों के भरोसे प्रदेश की व्यवस्था चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि टेक्ट्रर्स फर्म के ट्रेक्टर कम पाये गये और निरीक्षण के बाद एक बार खानापूर्ति करके वापस वहीं व्यवस्था चालू है। ऐसे में मानसून सिर पर है, जनता किसके भरोसे है। मेघवाल ने कहा कि नगरपरिषद में ग्रांट आई तो एक ठेकेदार को काफी बड़ा पेमेंट किया गया, लेकिन पहले से बकाया लोगों पर ध्यान नहीं दिया गया, जो दिखाता है कि किस प्रकार से भेदभाव किया जा रहा है। मेघवाल ने कहा कि बारिश से पहले नालों की सफाई और साफ – सफाई से सम्बंधित टेंडर किए जावें। इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष प्रदीप तोदी, नगर अध्यक्ष रामावतार शर्मा, अमित मारोठिया, रामनिवास गुर्जर, आसिफ नासवान, बजरंग सेन, लालचंद बेदी, ओंकारमल, विद्याधर बेनीवाल, दाऊद काजी, कन्हैयालाल, मुकुल मिश्रा, अजय ढेनवाल, आवेश राव, तरुण सियोता, सिराज खान, मदन सोनी, मुकेश गोयल, इकबाल खान, राजा खाना, राजू इंदौरिया, अजय सियोता सहित अनेक लोग धरने पर मौजूद रहे। सभी ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। आपको बता दें कि नेहरू पार्क में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, महाकवि कन्हैयालाल सेठिया, स्वतंत्रता सेनानी गिरीशचंद्र मिश्र की मूर्तियां लगाये जाने की मांगों को लेकर ये धरना चल रहा है।
ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला 🔥 मंडेलिया हाउस में बड़ा मंथन
जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

















