भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्मदिन, मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की
चूरू। विधायक हरलाल सहारण के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राजकीय डीबी अस्पताल में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल व शीतल पेय वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।भाजयुमो कार्यकर्ता मोनू शर्मा ने कहा कि ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची शुभकामना होती है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से ही जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मान और जुड़ाव मजबूत होता है।
इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में रजत शर्मा, कपिल रक्षक, आदिल खान, राकेश शर्मा, रोहितास जोड़ी, महावीर स्वामी, लवनीस बोहित, निखिल प्रजापत, नितिन बुंदेला, सुरेन्द्र रॉयल, नितिन हटवाल, जयपाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई













