ब्रह्मचारियों का शानदार प्रदर्शन: योग व एथलेटिक्स में 26 पदक जीतकर रचा कीर्तिमान

Screenshot

श्रीऋषिकुलब्रह्मचर्या श्रम महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दिखाया अनुशासन और प्रतिभा का दम, सम्मान समारोह में हुआ अभिनंदन

चूरू। श्रीऋषिकुलब्रह्मचर्या श्रम महाविद्यालय के ब्रह्मचारियों ने अपनी अनुशासनबद्ध जीवनशैली और कड़े अभ्यास का परिचय देते हुए जिले की खेल प्रतियोगिताओं में सफलता का परचम लहराया है। 7वीं चूरू जिला स्तरीय योगासना चौंपियनशिप और जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में हुई जिला एथलेटिक्स सीनियर पुरुष और महिला चौंपियनशिप में संस्थान के विद्यार्थियों ने कुल 26 पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। योग और एथलेटिक्स में स्वर्णिम सफलता प्रतियोगिताओं में आश्रम के विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक और मानसिक एकाग्रता का अद्भुत तालमेल दिखाया। योगासनरू जिला योगासना संघ चूरू द्वारा आयोजित 7वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्रह्मचारियों ने 9 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य पदक सहित कुल 24 पदक प्राप्त किए। एथलेटिक्सरू जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित श्रीठाकुर्मल जी के अध्यक्ष में हुई जिला एथलेटिक्स सीनियर पुरुष और महिला चौंपियनशिप में आश्रम के ब्रह्मचारी अजय शेखावत ने अपनी रफ्तार से सभी को चकित कर दिया। उन्होंने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। सम्मान समारोह और अतिथियों का उद्बोधन विजयी ब्रह्मचारियों के सम्मान में आश्रम परिसर में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर खेल जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति। कार्यक्रम में जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव ठाकुरमल शर्मा, जिला जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़, सह सचिव योगेश कुमार गौड़, जिला योगासना संघ एवं पतंजलि के शंकरलाल सैनी, आश्रम के मंत्री श्री सुशील कुमार बजाज, और पूर्व स्नातक कुशल शर्मा उपस्थित रहे। कोच का विशेष सम्मान इस विशेष अवसर पर ब्रह्मचारियों की सफलता के पीछे समर्पित मार्गदर्शकों का भी अभिनंदन किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव व आश्रम के मंत्री महोदय ने योग कोच संदीप सिंह, बुद्धिप्रकाश एवं शूटिंग कोच पूर्ण सिंह शेखावत का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। भविष्य के लिए मार्गदर्शन समारोह के दौरान अतिथियों ने खेलों के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने पर बल दिया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव ठाकुरमल शर्मा ने ब्रह्मचारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा खेल केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास का मार्ग है। ब्रह्मचारियों को हर प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। आश्रम के आचार्यों, प्रबंधक एवं मंत्री महोदय ने आगंतुक मेहमानों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा विजयी ब्रह्मचारियों को पदक प्रदान कर और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस ऐतिहासिक जीत से पूरे आश्रम परिवार में गौरव और उत्साह का वातावरण है। अंत में प्रबंधक महोदय ने आए हुए मेहमानों का आभार अभिव्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर

चूरू में BJP की जीत का जश्न,  गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई