निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 61 रोगियों के सफल ऑपरेशन

Screenshot

सुजानगढ़। द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ द्वारा स्व. प्रतापसिंह सिंघी की पुण्य स्मृति में भामाशाह कमला सिंघी के सौजन्य से आयोजित निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का समापन मंगलवार, 5 मई को हुआ। क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान 61 नेत्र रोगियों के सफल लेंस प्रत्यारोपण किए गए। सभी ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व कोटिया द्वारा डॉ. मोहन जैन आई हॉस्पिटल में निःशुल्क संपन्न किए गए। शिविर में ऑपरेशन करवाने वाले सभी रोगियों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें आगे के उपचार में किसी प्रकार की परेशानी न हो। समापन अवसर पर समाजसेवी विमल पाटनी, क्लब प्रतिनिधि ललित सोनी, निर्मल बोकड़िया, हाजी मोहम्मद, योगेंद्र भोजक, कुणाल सोनी, मूलचंद तिवाड़ी, पूसाराम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर

चूरू में BJP की जीत का जश्न,  गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई