नवल राठौड़ के नेतृत्व में मनाया गया उत्सव, पीएम मोदी के नेतृत्व को बताया जीत का श्रेय
चूरू। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी देशभर में देखने को मिल रही है। इसी क्रम में चूरू विधानसभा क्षेत्र के गांव घंटेल में भी उत्साह का माहौल रहा, जहां सरपंच प्रतिनिधि नवल राठौड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार जश्न मनाया।गांव में जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गईं। डीजे की धुन पर युवाओं और ग्रामीणों ने नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।इस मौके पर नवल राठौड़ ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है।इस अवसर पर नवल सिंह ने पश्चिम बंगाल की जीत पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा आयोजन एक बड़े जनउत्सव में बदल गया। सभी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसमर्थन बनाए रखने का विश्वास जताया।










