समाजसेवी मन्नालाल भाटी का निधन, पंचतत्व में विलीन

चूरू। चूरू के चर्चित एवं सक्रिय पत्रकार नरेश भाटी के पिता पूर्व जलदायकर्मी एवं समाज सेवी मन्नालाल भाटी का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। सोमवार सवेरे संचिया माता स्थित निवास से अगुणा मौहल्ला शमशान घाट पहुंची उनकी शव यात्रा में शहर के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। पुत्र दिनेश व नरेश ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। सैकडों परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी संतोष, पुत्र दिनेश, नरेश सहित पुत्र, पुत्रियों, पोते-नातियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उल्लेखनीय है कि मन्नालाल भाटी जलदाय विभाग में फिटर सेकेंड के पद पर कार्यरत रहे थे और कुछ वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए थे। अपने सेवा काल के दौरान वे कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों के बीच उनकी मिलनसार छवि रही, जिससे उनका व्यापक सामाजिक जुड़ाव बना रहा। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे और क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में भागीदारी निभाते थे। उनके निधन से न केवल भाटी परिवार बल्कि परिचितों, मित्रों और क्षेत्रवासियों को गहरा आघात पहुंचा है। शोक समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, पत्रकार जगत से जुड़े लोग और स्थानीय नागरिक उनके निवास स्थान पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने शोक संतप्त नरेश भाटी एवं उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान किया। मन्नालाल भाटी के निधन से क्षेत्र ने एक सज्जन, कर्मठ और समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाती रहेगी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ एमएम पुकार, जनसम्पर्क उप निदेशक कुमार अजय, डॉ आरिफ खान, रवि दाधीच, आशीष गौतम, पवन शर्मा, दीपचंद खींची, मीनालाल खींची, रवि सेन, नगर पालिका पीआरओ किशन उपाध्याय, कुंज बिहारी बिरमीवाला, देश दीपक किरोड़ीवाल, मनोज शर्मा, ललित चौहान, महेंद्र सोनी, बीरबल नोखवाल, पंकज शर्मा, अभिषेक सरोवा, ओम तंवर, राजेश रक्षक, राकेश दाधीच सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाटी के परिजन मौजूद थे।