गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव मनाया, विधायक राजेंद्र भांबू ने दो गांवों में सड़कों का किया लोकार्पण

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
योगी नाथ समाज के तत्वावधान में किठाना व मालसर गांवों में महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का प्रकटोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने इस अवसर पर गुरु गोरखनाथ के योग, तप और समाज सुधार के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज से एकजुट होकर शिक्षा, संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक भांबू ने अपनी अनुशंसा पर किठाना व मालसर में बनी इंटरलॉक सड़कों का भी लोकार्पण किया। जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। कार्यक्रम में समाज की होनहार बालिकाओं एवं बालकों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर धर्मपाल योगी, बेनीप्रसाद योगी, शैलेश योगी, हिरेंद्र धनखड़, सुभाष योगी, रणजीत योगी, पंकज योगी, बूधराम योगी, सांवरमल योगी, योगी मोहननाथ, पातुसरी प्रशासक उम्मेद सहित समाज के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।