,तैयारियां पूर्ण; प्रतिभागियों में उत्साह
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एसएस मोदी विद्या विहार में श्रमिक सम्मान दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अकादमिक निदेशक एवं प्राचार्य विजय मसीह ने विद्यालय के ड्राइवर, चपरासी, सफाई कर्मचारी, माली एवं सुरक्षा कर्मियों का तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। विद्यार्थियों ने भी करतल ध्वनि से सहयोगी कर्मचारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान के लिए आभार जताया। प्राचार्य विजय मसीह ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। मेहनत कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान का अधिकारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है और समाज का विकास श्रमिकों के योगदान के बिना अधूरा है। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने तथा सेवा और सहयोग की भावना अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान संगीत शिक्षक आत्माराम जांगिड़ एवं विद्यालय संगीत समूह ने श्रमिकों के सम्मान में प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया।
इसी क्रम में विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित होने वाली पंचम चेतक मैराथन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतर्सदनीय इस मैराथन में विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से मार्ग में सुरक्षा, चिकित्सा एवं जलपान की समुचित व्यवस्था की गई है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों एवं शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं मुंबई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, गीलूराम मोदी, सौरभ मोदी, प्रियंक मोदी, कनिका मोदी, विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल तथा अकादमिक निदेशक रॉय सी पॉल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।













