जिला कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर निजी विद्यालय संघ की बैठक बुलाई
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को लेकर जिले के निजी विद्यालय संघ पदाधिकारियों एवं संस्था प्रधानों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले की सभी पात्र किशोरियों तक सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन पहुंचाना रहा।बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि जिस प्रकार पोलियो अभियान के माध्यम से पोलियो जैसी गंभीर बीमारी पर नियंत्रण पाया गया, उसी प्रकार महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार ने एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सिंगल डोज के रूप में लगाई जा रही है।कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने निजी विद्यालय संचालकों और संस्था प्रधानों से आह्वान किया कि वे अपने विद्यालयों में अध्ययनरत सभी पात्र बालिकाओं के अभिभावकों को जागरूक करें तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अधिकतम टीकाकरण सुनिश्चित करें।उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभिभावक किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया दुष्प्रचार या अफवाहों के बहकावे में न आएं। यदि किसी प्रकार की शंका हो तो सरकारी अथवा निजी स्त्री रोग विशेषज्ञ या अधिकृत चिकित्सकों से सही जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में उपस्थित निजी विद्यालय संघ के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, डीपीओ सियाराम पूनिया, डीपीसी डॉ महेश कड़वासरा, शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा जिले के निजी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















