नवलगढ़।झुंझुनूं I अजीत जांगिड
झुंझुनूं जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी-वेनम 2.0 के तहत पुलिस थाना गोठड़ा को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम ढाका की ढाणी तन भोजनगर में दबिश देकर 7450 गांजे (केनबिस) के हरे पौधे जब्त किए हैं। यदि यह फसल पूरी तरह तैयार हो जाती तो इससे करीब 150 किलोग्राम गांजा तैयार होता। दिनांक 26.04.2026 को थाना गोठड़ा को मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष पुत्र माधाराम जाट, मामराज पुत्र नौरंगलाल जाट तथा किशोर व रामकुमार पुत्र मूलाराम जाट के खेतों में गांजे के पौधे लगाए हुए हैं। सूचना पर थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मीणा पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल ढाका की ढाणी तन भोजनगर पहुंची। वहां टोंक-छिलरी रोड स्थित खेतों में कटी हुई सरसों की फसल के बीच और मेड़ों पर बड़ी संख्या में गांजे के हरे पौधे खड़े मिले। पुलिस के अनुसार, गांजे के पौधे 3 अलग-अलग खेतों के बीच व मेड़ के पास लगाए गए थे। पौधों पर फूल आ चुके थे और उनकी लंबाई 2-3 फीट से 7-8 फीट तक थी। मौके से कुल 7450 हरे पौधे जब्त किए गए। चारों आरोपी सुभाष, मामराज, किशोर व रामकुमार निवासी ढाका की ढाणी तन भोजनगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन , अति. पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन व वृताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई टीम का नेतृत्व थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मीणा ने किया। टीम में एचसी रोहीताश, मुकेश कुमार, निरमा, कानि प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, जयसिंह, मकानि सुनिता व वाहन चालक अक्षय कुमार शामिल रहे।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















