निर्माताओं-निर्देशकों ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने और संगठन बनाने पर रखे अहम सुझाव
जयपुर। शहर के होटल आँगन में “फिल्म सेमिनार 2026” का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े निर्माता, निर्देशक और अभिनेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सेमिनार में राजस्थानी सिनेमा के विकास, दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने, आने वाली फिल्मों को सामूहिक रूप से समर्थन देने तथा एक मजबूत संगठन बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान आगामी राजस्थानी फिल्म “हमारी बेटियां” के अभिनेता एवं निर्देशक उग्रसेन तंवर ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने फिल्म के प्रमोशन और जमीनी स्तर पर जुड़ाव बढ़ाने को सफलता का मुख्य मंत्र बताया। सेमिनार में एनके मित्तल ने फिल्मों की रिलीज के साथ लॉटरी योजना जोड़ने का प्रस्ताव रखा, जिससे दर्शकों की संख्या बढ़ाई जा सके। वहीं लकी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक यूनियन बनाने की बात कही, ताकि सरकार के सामने संगठित रूप से मांगें रखी जा सकें। लेखक-निर्देशक लखविंदर सिंह ने “ऑडियंस बैंक” की रणनीति पर विचार प्रस्तुत करते हुए स्थायी दर्शक वर्ग तैयार करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में नंद किशोर मित्तल, नीरज खंडेलवाल, मनीष कुशवाहा, मोहसिन, राजेंद्र सिंह शेखावत, स्माइल आज़ाद (बीकानेर), लकी राजस्थानी, हर्षित माथुर, समीर खान, राहत कुरैशी, माही कटारिया, लकी कपूर सिंह, रेखा परिहार, आकाश फौजदार (भरतपुर), आबिद खान, भूपेंद्र राणा, चाँद भाई (ब्यावर), राजेंद्र गुप्ता, मंसूर अली, दिव्यांक शर्मा, सनाया सैनी, राजकुमारी (लेखिका), शालिनी व्यास तथा गायक अमीन साबरी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।सेमिनार में सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर राजस्थानी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के माध्यम से इंडस्ट्री को और मजबूत किया जाएगा।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार
















