नन्हे विद्यार्थियों का रेड कारपेट से स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर
चूरू। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा प्रथम के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘विद्या प्रवेश उत्सव’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालयी वातावरण से परिचित कराते हुए उनमें आत्मविश्वास और सीखने के प्रति रुचि विकसित करना रहा।इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राम कन्या सोनी तथा मेडिकल कॉलेज से डॉ. बजरंग लाल सोनी सहित अन्य अतिथि मंचस्थ रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।नवप्रवेशित नन्हे विद्यार्थियों का विशेष स्वागत रेड कारपेट बिछाकर किया गया, जिससे उनमें उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, हैप्पीनेस करिकुलम, फ्रूट ब्रेक और हेल्दी लंच जैसी पहल की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का आग्रह किया।प्रधानाध्यापक मनीष कुमार शर्मा ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता को आवश्यक बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को विद्या प्रवेश पुस्तिका, फोनिक्स बुकलेट और उपहार भी वितरित किए गए।अतिथियों ने बच्चों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों को कक्षा-कक्षों का अवलोकन कराया गया और शिक्षकों से संवाद का अवसर भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोनम स्वामी और नीलम कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रंजीत कुमार ने प्रस्तुत किया।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार













