सैन समाज सहित 36 कौमों के प्रेरणास्रोत रहे ‘नेताजी’ को किया नमन
हनुमानगढ़। हिमांशु मिढ्ढा
सैन समाज धर्मशाला, हनुमानगढ़ जंक्शन में मंगलवार को स्वर्गीय श्री किशनाराम जी नाई की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सैन समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों व प्रबुद्ध नागरिकों ने एकत्र होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
कार्यक्रम में सैन समाज समिति हनुमानगढ़ के अध्यक्ष देवीलाल भाटी ने स्व. किशनाराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समाजसेवा, नेतृत्व क्षमता और जनहित के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि किशनाराम जी का जीवन संघर्ष, सेवा और समरसता का प्रतीक था, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
सामाजिक समरसता न्याय मंच के अध्यक्ष रामप्रताप उर्फ प्रकाशनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. किशनाराम जी नाई ने अपने जीवन में गौ सेवा, पशु-पक्षियों की सेवा तथा वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि वे न केवल सैन समाज बल्कि पूरे जिले में सभी 36 कौमों को साथ लेकर चलने वाले सशक्त नेता थे।
स्व. किशनाराम जी नाई, जिन्हें ‘नेताजी’ के नाम से जाना जाता था, का जन्म 1 जनवरी 1935 को हुआ था और 7 अप्रैल 2025 को उनका निधन हुआ। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में तीन बार विधायक, चार बार भाजपा जिला अध्यक्ष, दो बार नगरपालिका चेयरमैन तथा कई बार वार्ड पार्षद के रूप में जनता की सेवा की। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत आधार मिला और उन्होंने राजस्थान की राजनीति में एक प्रभावशाली स्तंभ के रूप में अपनी पहचान बनाई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि किशनाराम जी ने लगभग 70 वर्षों तक गौ सेवा एवं पशु-पक्षियों की सेवा कर मानवता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके द्वारा किए गए सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश जाखड़, देवीलाल, कृष्ण गहलोत, रामप्रताप, विजय टाक, संजय कुमार, ओमप्रकाश, विनोद भाटी, सोहनलाल वर्मा, शिव राम भाटी, रामपाल , रामदयाल, ओम पुलोडिया, बाबूलाल, भगवान राम, ओम कुमार, मोहनलाल ओड़िया, शंकर लाल, हरिराम, विजय टाक, भानीराम ,, पृथ्वी, पंकज परिहार, प्रधुम्न गहलोत, अभिमन्यु गहलोत, अजय कुमार, राकेश कुमार, वेदप्रकाश सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि
















