झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के निवासी युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को नेशनल गौरव अवार्ड – 2026 से सम्मानित किया गया है। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद पर देश – विदेश में पिछले कई सालों से शोध कार्य करने वाले शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को यह सम्मान नई दिल्ली के राजा राममोहन राय मेमोरियल हॉल में कम्युनिटी वेलफेयर फाऊंडेशन इंडिया की ओर से आयोजित भव्य समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आराध्या शल्य चिकित्सक दिल्ली, डॉ. विजय कुमार अति विशिष्ट अतिथि, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के.भारद्वाज ओर ( वी आई एफ ) संस्था के अध्यक्ष डॉ.राजीव गर्ग सहित कई अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जो उनके निरंतर योगदान और कार्य की सार्थकता का प्रमाण है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान ओर समाज व देश के लिए उत्कृष्ट सेवाओं हेतु अलंकृत किया गया है। यह कोई पहला अवसर नहीं है जब डॉ. जुल्फिकार को सम्मानित किया गया हो। इससे पूर्व भी उन्हें देश – विदेश की कई नामी संस्थाओं द्वारा शिक्षा,समाज सेवा, विवेकानंद पर पुस्तक लेखन और रिसर्च कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर देशभर की 28 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

















