झुंझुनूं की बेटी परी गाडिया ने किया शहर टॉप

0
25

आदर्श बाल निकेतन में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित चूणा चौक राणी सती रोड स्थित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सैकंडरी स्कूल में उत्साह और गौरव का माहौल रहा। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत आगाज ज्ञान की देवी मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के सचिव परमेश्वरलाल हलवाई ने अपने स्वागत भाषण से आगंतुकों का अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि हम सही मार्ग पर चलते हुए निरंतर प्रयास करें, तो दुनिया का कोई भी मुकाम हासिल करना असंभव नहीं है। सफलता का रास्ता अनुशासन और मेहनत से होकर गुजरता है। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार ने बोर्ड परीक्षा के परिणामों का विस्तार से विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने गर्व के साथ घोषणा की कि विद्यालय की मेधावी छात्रा परी गाडिया ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे झुंझुनूं शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की। समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से सम्मान किया गया। विद्यार्थियों को साफा पहनाकर, माला अर्पित कर और मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया। बच्चों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता के त्याग को देखते हुए अभिभावकों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्योति व्यास ने किया। अंत में वाइस प्रिंसिपल अनिता महमिया ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस गरिमामय अवसर पर ममता शर्मा, धीरज जैन, धर्मवीर यादव, विनय शर्मा, विशाल शर्मा, सुनीता वर्मा, रीतिका दाधीच, रजनी कुमारी, सुमन, अंकिता सैनी सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज

ACB की बड़ी कार्रवाई | मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here