छात्राओं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सम्मान समारोह आयोजित

0
47

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जेके मोदी राजकीय बालिका उमावि झुंझुनूं में छात्राओं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष मनोज मील अध्यक्ष उपभोक्ता प्रतितोष आयोग झुंझुनूं रहे। विशिष्ट अतिथियों में अशोक कुमार जांगिड़ सहायक निदेशक, विद्यालय की प्राचार्या सुलोचना बुडानिया, यूनुस खान एसडीएमसी सदस्य सहित समस्त स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 10 में टॉपर रही सोफिया खान, निधि, आयशा बानो, कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 93.60 प्रतिशत अंक के साथ टॉप करने वाली सोनू चावला, सानिया शेख 93.20 तथा सना खान 89.40 प्रतिशत, कला वर्ग में टॉप अंशिका जोशी 92 प्रतिशत, काजल गोदारा 90.40 तथा सुप्रिया 87.40 प्रतिशत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुनिता कुमारी ने किया।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here