महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरुणा सिहाग का अभिनंदन

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरुणा सिहाग का जिले के प्रमुख समाजसेवियों, उद्यमियों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। साइलेंट वर्कर के रूप में अपनी पहचान रखने वाली डा. अरुणा की इस नियुक्ति को कार्यकर्ताओं ने जमीनी संघर्ष और ईमानदारी की जीत बताया। अभिनंदन समारोह के दौरान एक भावुक और गौरवपूर्ण दृश्य देखने को मिला। जब अरुणा सिहाग के साथ उनके पति डॉ. महेश चौधरी एवं उनकी सास शांति देवी चौधरी भी उपस्थित रहीं। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी ने इस राजनीतिक उपलब्धि को एक पारिवारिक उत्सव में बदल दिया। शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अरुणा सिहाग को दुपट्टा ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें राधा-कृष्ण का सुंदर प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। जो उनके सरल और सात्विक व्यक्तित्व का सम्मान था। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि अरुणा के नेतृत्व में राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा। स्वागत करने वाले गणमान्य जनों में प्रदीप पाटोदिया ट्रस्टी सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन, डॉ. डीएन तुलस्यान ट्रस्टी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, प्रमोद खंडेलिया अध्यक्ष श्री गोपाल गौशाला, नेमी अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष लघु उद्योग भारती झुंझुनूं शाखा, पूर्व पार्षद प्रमोद जानूं आदि प्रमुख रहे। इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता संजय मोरवाल, जयप्रकाश सूरा, गोपाल सैन, कपिल सोनी, सुनिल सूरा, विनय गढ़वाल सहित भारी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here