शेखावाटी में एसीआई के होनहारों का दबदबा

0
2

रौनक 98.50 प्रतिशत के साथ बनी टॉपर

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित एसीआई सीसै स्कूल ने 10वीं, 8वीं एवं 5वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। संस्थान ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपना परचम लहराया है। कार्यक्रम का आगाज संस्था निदेशक मनोज शर्मा विकास शर्मा व प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या के संग अभिभावकों की उपस्थिति में विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉ. दिव्या ने अपने उद्बोधन में कक्षा पांच, आठ व 10वीं के गुणात्तमक व संख्यात्मक परीक्षा परिणाम पर प्रकाश डालते हुए अपने अमूल्य विचारों से अभिभावकों, विद्यार्थियों व अध्यापकों के सराहनीय योगदान के लिए साधुवाद दिया। कक्षा 10 के 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थी, 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पांच विद्यार्थी इसी श्रेणी में 95 प्रतिशत से अधिक रौनक पुत्री सुरेश कुमार 98.50 प्रतिशत, रक्षित पुत्र भरत सिंह 98.33, सुमैया पुत्री सौद अली 98.17, कनिष्का शर्मा पुत्री सुनिल कुमार 97.67, साक्षी पाटील पुत्री कुलदीप 97.50, मनन कुमावत पुत्र ओमप्रकाश 95.67, तनिष पुत्र संदीप कुमार 95.67, चेतन फोगाट पुत्र विक्रम सिंह 95.50, जिया पुत्री विरेन्द्र कुमार 95.33, आरव ढाका पुत्र रामावतार ढाका 95.17, पुलकित पुत्र निलेश कुमार 95.17, तनु पुत्री विक्रम सिंह 95.17 अंक प्राप्त करने वाले 12 विद्यार्थी और 90 प्रतिशत से अधिक 24 विद्यार्थियों ने अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। साथ ही कक्षा आठ के 48 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड व 11 विद्यार्थियों ने बी ग्रेड प्राप्त की तथा कक्षा पांच के 21 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड प्राप्त की व 31 विद्यार्थियों ने बी ग्रेड प्राप्त कर संस्थान में नए कीर्तिमान स्थापित किए। सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। संस्थान निदेशक मनोज शर्मा ने अपने उद्बोधन में एसीआई की रीढ की हड्डी माने जाने वाली एटीएस व एएटीएस परीक्षा प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के अनुशासन, संस्कारयुक्त वातावरण व समस्त शिक्षकों व अभिभावकों के अतुलनीय योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की। इसी शृंखला में विद्यार्थियों के अभिभावकों हेमलता व एडवोकेट परवेज भाटी ने अपने उद्बोधन में संस्थान की शिक्षा प्रणाली, अनुशासन तथा समर्पित प्रबंधन व अध्यापकों के योगदान की सहराहनीय प्रशंसा की। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला सभी खुशी से झूमते नजर आए। इस अवसर पर रामावतार ढाका, प्रतापसिंह, कुलदीप पाटिल, प्रियंका, पुरूषोत्तम जांगिड़, रवि स्वामी, नेहा, मोनिका, ममता कुमारी, पूजा शर्मा, सरोज देवी, संजू, प्रकाशदेवी, सुनिता देवी सहित अनेक अभिभावक उपस्थित थे। इस अवसर पर फाउंडेशन हैड विजय सैनी, सुनिल कुमार, दिनेश वर्मा, अशोक जांगिड़, राधेश्याम शर्मा, धर्मेंद्र नागर, विकास यादव, महेंद्रसिंह, दिनेश आचार्य, दिवेंक शर्मा, कविता राठौड़, नवनीत जांगिड़, राजबाला, नरेश कुमार, आशा शर्मा, प्रियंका शर्मा, सरोज, निशा शर्मा, सुमन चौहान, वैशाली, पूनम शर्मा, प्रशस्ति, मो. बिलाल, हेमंत जांगिड़, रमेश मील व यश शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ऋतिका बहुगुणा ने किया।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here