कांग्रेस नेता एमडी चोपदार पहुंचे जयपहाड़ी, उर्स के मौके पर चढाई चादर

0
3

 

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
ग्राम जय पहाड़ी स्थित दरगाह हजरत सूफी असगर अली शाह में 30वें उर्स मुबारक के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और अकीदतमंदों ने दरगाह में जियारत कर देश व प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली की दुआ की। इस मौके पर दरगाह पहुंचे मदरसा बोर्ड चेयरमैन तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एमडी चोपदार पहुंचे। दरगाह पहुंचने पर गद्दीनशीन हजरत पीर मोहम्मद इदरीश ने दस्तारबंदी कर श्रद्धालुओं को दुआओं से नवाजा। धार्मिक माहौल में अकीदतमंदों ने पूरे श्रद्धा भाव से उर्स की रस्मों में भाग लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष उस्मान पठान मालीगांव, पीसीसी सदस्य रणजीत चंदेलिया, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महामंत्री इमरान राईन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। उर्स के दौरान दरगाह परिसर में भक्ति और सूफी माहौल देखने को मिला। जहां लोगों ने एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here