झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
भारतीय जनता पार्टी के कुलोद ग्रामीण मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के तहत दोरासर स्थित बजरंग बाल निकेतन स्कूल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधायक राजेंद्र भांबू एवं मंडल अध्यक्ष अनुपम जाखड़ ने किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ताओं संजय मोरवाल, जयप्रकाश, राकेश शर्मा एवं सौरभ सोनी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं रीति–नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक राजेंद्र भांबू ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने, निरंतर सक्रिय रहने तथा अंतिम पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बाबूलाल माहिच, प्रदीप धाबाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप मीणा सहित मुकेश कड़वासरा, पवन शर्मा, महावीर डांगी, अमरचंद भूरिया, जसवंत कड़वासरा, परमेश्वरलाल शर्मा, गणेश सिंह शेखावत, सुरेश गुर्जर तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान कर पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना रहा।
चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर
चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान
चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत














