
मीडिया जगत की दिग्गज हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति, माल्यार्पण-सम्मान और केक कटिंग के साथ बना यादगार आयोजन
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पत्रकारिता जगत की अग्रणी संस्था ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एवं मास मीडिया फेडरेशन (एमजेएफ) के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष संदीप केडिया का 42वां जन्मदिवस मंगलवार को बेहद उत्साह, गरिमा और आत्मीयता के साथ मनाया गया। जन्मदिवस का मुख्य आयोजन मोदी वर्ल्ड स्कूल के समीप सुल्तान सिटी स्थित उनके निवास पर हुआ, जहां जिलेभर से पहुंचे पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में पारंपरिक अंदाज में माल्यार्पण कर, साफा, शॉल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर संदीप केडिया का सम्मान किया गया। इस अवसर पर केडिया ने केक काटकर सभी के साथ खुशी साझा की। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को सराहा गया। समारोह में एमजेएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान सहित संजय सोनी, फैयाज अली, कृष्णसिंह शेखावत, अरूण मूंड, कृष्ण स्वामी, मनोहर जांगिड़, सुजीत शर्मा, इम्तियाज अली, रणजीत गुर्जर कोहली सहित अनेक पत्रकार व सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।इस अवसर पर न केवल निवास स्थल पर उत्सव का माहौल रहा, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दिनभर बधाइयों की बौछार होती रही। सोशल मीडिया पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने संदेश भेजकर अपने स्नेह का इजहार किया।कार्यक्रम की खास बात केडिया परिवार की आत्मीयता रही। स्वयं संदीप केडिया, उनकी धर्मपत्नी मनीषा केडिया और सुपुत्र श्रेयांश व दर्शिल ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत कर आयोजन को यादगार बना दिया।
चूरू महोत्सव 2026 को लेकर कलेक्टर की अपील | 19–21 मार्च बागला मैदान में होगा भव्य आयोजन
चूरू में ‘आंगण मांय मांडी गणगौर’ का भव्य आयोजन | लोकगीत-लोकनृत्य से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम
शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का भव्य उद्घाटन | राठौड़ और सहारण रहे मौजूद















