शेखावाटी के सुरों पर झूमा परसरामपुरा, फागोत्सव में बिखरे रंग और उमंग

0
49

पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के सानिध्य में भव्य होली स्नेह मिलन, लोकगीत-नृत्य से सजी यादगार शाम

नवलगढ़ । झुंझुनूं ।अजीत जांगिड
रंगों के पर्व होली की उमंग इस बार परसरामपुरा में कुछ खास अंदाज में नजर आई। रविवार शाम को शास्त्री फार्म हाउस, परसरामपुरा में आयोजित भव्य फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह में शेखावाटी के सुरों और रंगों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा परसरामपुरा उत्सव और उल्लास में झूम उठा।कार्यक्रम राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं नवलगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक है, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। फागोत्सव में शेखावाटी अंचल के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मंच पर प्रस्तुत पारंपरिक फाग गीत, लोकनृत्य और होली के लोकसंगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक भी तालियों की गूंज और झूमते कदमों के साथ उत्साह से सराबोर नजर आए। रंग, संगीत और उल्लास से भरा यह आयोजन क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन बन गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फाग गीतों और लोकनृत्यों के साथ होली के रंगों का आनंद लेते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवाओं और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देर रात तक रंग, संगीत और लोकधुनों की गूंज के बीच पूरा वातावरण होली के उल्लास से सराबोर रहा।कार्यक्रम के निमंत्रक युवा विकास मंच, नवलगढ़ ने फागोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। होली के उल्लास, लोकसंस्कृति की महक और सामाजिक एकता का प्रतीक बना यह फागोत्सव परसरामपुरा में रंगों, सुरों और उमंग की यादगार शाम रच गया, जिसकी चर्चा लंबे समय तक क्षेत्र में होती रहेगी।

शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का भव्य उद्घाटन | राठौड़ और सहारण रहे मौजूद

चूरू में ABVP की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 12 सत्रों में संगठन और अभियानों पर चर्चा

‘विकसित राजस्थान रन’ | राजस्थान दिवस पर हजारों युवाओं ने लगाई दौड़

चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here