पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड ने किया शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का शुभारम्भ
चूरू। शहर के सरदारशहर रोड़ स्थित शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप में प्रवेश द्वार, मैनेजमेंट ऑफिस, पिकलबॉल कोर्ट व सेल्फी प्वाइंट का भव्य शुभारम्भ शनिवार देर शाम पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में और विधायक हरलाल सहारण के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, हनुमानगढ़ नगर परिषद् के पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया भी मंचस्थ अतिथि थे। इस अवसर पर शेखावाटी सिटी के संचालक गौरीशंकर मंडावेवाला ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लगभग एक वर्ष की अवधि में विकसित यह सोसाइटी चूरू जिले की पहली रेरा स्वीकृत गेटेड टाउनशिप है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रिचार्ज वेल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा सड़क के पानी को जमीन में पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त कॉलोनी में 4 लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड सीवरेज टैंक और दो लाख लीटर क्षमता का हैड टैंक भी बनाया गया है, वहीं मैनेजमेंट ऑफिस का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। कार्यक्रम के दौरान इस परियोजना की विस्तृत जानकारी प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि यह जिले की पहली ऐसी स्वीकृत कॉलोनी है, जिसमें विकासकर्ता द्वारा हरियाली, स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन शैली पर विशेष ध्यान दिया गया। विधायक हरलाल सहारण ने कॉलोनी में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां का आधुनिक मंदिर तथा अन्य सुविधाएं कॉलोनीवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि यह पूर्ण सुविधायुक्त कॉलोनी न केवल चूरू बल्कि पूरे बीकानेर संभाग के लिए एक सुव्यवस्थित और आधुनिक आवासीय परियोजना के रूप में विकसित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वेणुगोपाल अग्रवाल, शेरू गोयनका, संजय, राकेश थालौड़ सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में अंकित बाजोरिया व सावन परिहार ने सहयोगी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमल वशिष्ठ ने किया।
चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026
एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग
भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर
















