
झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
जिले के खाजपुर गांव में शनिवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में चयनित प्रीति जेवरिया के सम्मान में सर्वसमाज की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ग्रामीणों ने प्रीति जेवरिया का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुकेश मीणा ने बताया कि प्रीति जेवरिया के प्रतिष्ठित आईएएस परीक्षा में चयन होने से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रीति की मेहनत, लगन और समर्पण ने न केवल गांव बल्कि पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस अवसर पर झुंझुनूं विकास अधिकारी सीताराम, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला, एपीआरओ विकास चाहर, थावरमल जेवरिया, दलीप महला, रामदेव शर्मा, गोपाल बिरख, रतनलाल मीणा, सुमेर सिंह शेखावत, किशनलाल जांगिड़, नरेश काला, सुनील बिरख और जयकरण मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि प्रीति जेवरिया ने अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 521वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी की। उनके पिता थावरमल जेवरिया अध्यापक हैं। जबकि माता गीता देवी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026
एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग
भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर













