चूरू पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

0
184

डाकघर व पासपोर्ट कार्यालय खाली करवाया, पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च अभियान

चूरू। शहर के मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एहतियात के तौर पर डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को तुरंत खाली करवा दिया गया।सूचना मिलते ही कोतवाली सीआई सुखराम चौटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में भी जांच पड़ताल की।सीआई सुखराम चौटिया ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर के स्टाफ को अंग्रेजी भाषा में एक ईमेल प्राप्त हुआ था। इसमें खुद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा बताते हुए पांच साइनाइड से भरे आईईडी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी। ईमेल में कुछ अंतरराष्ट्रीय मामलों का जिक्र करते हुए पासपोर्ट कार्यालय क्षेत्र को निशाना बनाने की बात कही गई थी।धमकी मिलने के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट कर दिया गया। टीमों ने डाकघर और आसपास के इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन जांच के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।फिलहाल पुलिस ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम भी तकनीकी जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताते हुए आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

चूरू के 6 खिलाड़ियों को मिली इंटरनेशनल ब्लैक बेल्ट | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया सम्मान

चूरू में इफ्तार का आयोजन | रोजेदारों ने की देश में शांति और खुशहाली की दुआ

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here