समाजसेवी केशरदेव तुलस्यान का 85वां जन्मदिवस मनाया

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
वरिष्ठ समाजसेवी एवं माई झुंझुनूं डॉट कॉम एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संस्थापक केशरदेव तुलस्यान का 85वां जन्म दिवस चूणा चौक राणी सती रोड आशीर्वाद पैलेस में निज निवास स्नेह आंगन पर पारिवारिक सदस्यों के साथ सोमवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इससे पूर्व केशरदेव तुलस्यान की ओर से श्री गोपाल गौशाला में तुलादान के माध्यम से गौसेवा की गई एवं गौमाता को गुड़, तिल, अजवायण, मेथी इत्यादि से निर्मित श्री गऊ लड्डू सवामणी के लड्डू गौवंश को खिलाए तथा निज निवास स्थित मंदिर में कुलदेवी श्री राणीसतीजी दादी जी सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर तुलस्यान ने अपने 85वें जन्म दिवस का केक काटकर सभी के साथ खुशियां बांटी। केशरदेव तुलस्यान का परिवारजन द्वारा साफा एवं दुपट्टा पहना कर माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्नेहलता तुलस्यान, डॉ. डीएन तुलस्यान, नेहा तुलस्यान, सीए प्रशांत तुलस्यान, बेबी प्रिषा तुलस्यान, मधु गोयनका, कृष्णकुमार गोयनका एवं सुरेश गुप्ता उपस्थित थे। जो परिवारजन झुंझुनूं नहीं आ सके उनमें पड़पौत्र विहान तुलस्यान, सुपौत्र वधु अभिलाषा एवं सुपौत्र योगेश तुलस्यान सहित अन्य जन ने फोन पर शुभकामनाएं दी।

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रसेन नगर पार्क में योग सत्र | महिलाओं ने किया योग व ध्यान

सीएम भजनलाल शर्मा के चूरू दौरे से पहले पुलिस एक्शन | प्रदर्शन की आशंका पर दो युवक हिरासत में

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत