55-55 लाख रुपए की लागत से गांव सोती और खातियों की ढाणी में बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र

0
6

विधायक राजेंद्र भांबू के प्रयासों ने दी गति, गांव ढाणियों में भी होने लगी चिकित्सा सुविधाएं सुदृढ़

झुंझुनू । अजीत जांगिड़
विधायक राजेंद्र भांबू के प्रयासों से अब विधानसभा क्षेत्र के गांव और ढाणियों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा के साथ अब चिकित्सा सुविधाएं भी सुदृढ़ होने लगी है। इसी क्रम में विधायक राजेंद्र भांबू के कर कमलों से निकटतम ग्राम सोती एवं खातियों की ढाणी में स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का शिलान्यास हुआ। इन दोनों भवनों का निर्माण 55–55 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक भांबू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इन उप स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को नजदीक ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होगी। इस दौरान ग्रामीणों की ओर विधायक भांबू का साफा और माला पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वंभर पूनियां, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. रेखा चौधरी, प्रतापपुरा पीएचसी प्रभारी डॉ. दिव्या, बुडाना प्रभारी डॉ. विक्रम, सोती सीएचओ डॉ. महेश कुमार, सोती के पूर्व सरपंच ताराचंद पूनियां, बुडाना के पूर्व सरपंच दिलीप कृष्णिया, पूर्व सरपंच महावीर, पूर्व सरपंच अनार देवी, बजरंगलाल पूनियां, कैप्टन यूनुस खान, सूबेदार अलादीन, सुनील पूनियां, जाफर खां, महेंद्र चनानियां, प्यारेलाल पूनियां, अनवर खां, हफीज खां, मोहनलाल, महावीर, अमीलाल एवं विनोद सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नलकूपों का लोकार्पण भी किया, पकौड़ी की ढाणी में हुआ अभिनंदन

इसी क्रम में बगड़ की बनियों की ढाणी एवं ग्राम चंद्रपुरा में पेयजल सुविधा के सुदृढ़ीकरण के लिए नवनिर्मित नलकूपों के लोकार्पण विधायक भांबू द्वारा किया गया। चंद्रपुरा की आलड़ियों की ढाणी में नवनिर्मित नलकूप के लोकार्पण पर भांबू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इन नलकूपों के चालू होने से स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलेगी। वहीं नव सर्जित पंचायत पकौड़ी की ढाणी में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं उद्घाटन और पकौड़ी की ढाणी को नई पंचायत बनाने के लिए विधायक भांबू का अभिनंदन किया गया। विधायक कोष से स्वीकृत 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित देवीदास के कुएं से जोहड़ की ओर नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त डीएमएफटी योजना अन्तर्गत पकौड़ी की ढाणी में नलकूप निर्माण कार्य लागत 7 लाख रुपये तथा कासिमपुरा से कालेरी की ढाणी शिवधाम सड़क के 3.0 किमी लंबाई में 65 लाख रुपए की लागत से कराए गए नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भांबू को लड्डूओं से तोलकर सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वंभर पूनियां, बगड़ चेयरमैन गोविंद राठौड़ा, सैनी समाज समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, अनिता प्रधानाध्यापक, राकेश एक्सईएन पीडब्लूडी, मुरारी सैनी, सुरेंद्र सैनी, सुनिल सैनी, महिपाल सैनी, संदीप सैनी, हरेश सैनी, लालचंद सैनी, राहुल सैनी, पीरामल सैनी, चंदगीराम सैनी, नवनीत सैनी, जयभगवान सैनी, अमीलाल सैनी, रामावतार सैनी, सरपंच मोबीलाल मीणा, राकेश शर्मा, सतीश सैनी, वीरेंद्र सैनी, कांता सैनी, सुदर्शन चौमाल मंडल अध्यक्ष भाजपा बगड़, जीआर सैनी, निखिल, चिरंजीलाल, दयानंद, शीशराम, राजेश, पवन, राजू, महेंद्र, प्यारेलाल, लालचंद, श्रवण बागड़ी, मुकेश आदि मौजूद थे।

चूरू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई होली | SP जय यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेला रंगों का उत्सव

सहजुसर गांव में विकास की सौगात | 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और होली स्नेह मिलन

विधायक हरलाल सहारण के निवास पर भव्य होली उत्सव | समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पारंपरिक होली

राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भव्य होली उत्सव | हरलाल सहारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here