फतेहपुर की चंग मंडली के फाल्गुनी गीतों और बांसुरी की मधुर तान ने शाम को यादगार बना दिया

0
3

झुंझुनूं एक क्विंटल फूलों की खुशबू से महकी शेखावाटी, चंग की थाप पर थिरके दिग्गज

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शेखावाटी की माटी में होली का हुल्लड़ और लोक संस्कृति की मिठास घुली हुई है। इसी परंपरा को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल संदेश के साथ जोड़ते हुए झुंझुनूं में फूलों की होली का एक भव्य और दिव्य आयोजन किया गया। मौका था सामाजिक कार्यकर्ता सत्यदेव दड़िया के कृषि फार्म पर शनिवार रात आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह का। जहां रिश्तों की गर्मजोशी और प्रकृति के रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। इस उत्सव की खास बात यह रही कि इनकम टैक्स विभाग दिल्ली के ज्वाइंट कमिश्नर अनुराग दड़िया अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर अपने पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने न केवल स्थानीय और गणमान्य जनों के साथ होली खेली। बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ाव का संदेश भी दिया। इस दौरान अनुराग दड़िया ने कहा कि गांव आकर अपनों के बीच त्योहार मनाने का जो सुख है, वह कहीं और नहीं। यदि हम प्रकृति को साथ लेकर उत्सव मनाएं, तो खुशियां दोगुनी हो जाती हैं। आज के दौर में जहां पक्के रंगों और रसायनों का चलन बढ़ा है। वहीं इस आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की। पक्के रंगों को दरकिनार कर लगभग एक क्विंटल ताजे फूलों से होली खेली गई। जैसे ही फूलों की बारिश शुरू हुई, पूरा परिसर भीनी-भीनी खुशबू से सराबोर हो गया। फतेहपुर की मशहूर चंग मंडली ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गणेश वंदना के साथ शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में जब चंग की थाप पर बांसुरी की तान मिली, तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। फाल्गुनी गीतों पर देर रात तक अतिथि और ग्रामीण झूमते रहे। खेतों में लहराती सरसों और चंग की गूंज ने शेखावाटी की पारंपारिक होली को जीवंत कर दिया। इस स्नेह मिलन समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक ने शिरकत की जिनमें कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, कस्टम विभाग जयपुर में ज्वाइंट कमिश्नर संदीप पायल, त्रिपुरा कैडर आईएएस डॉ. दीपक तानेनिया, स्टेट जीएसटी में ज्वाइंट कमिश्नर उमेश जालान, एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत, सिटी डीएसपी गोपाल ढाका, सैनिक स्कूल दोरासर से ग्रुप कैप्टन निशांत गुप्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल अजीत सिंह, पूर्व पार्षद प्रमोद जानूं, ट्रेफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन पूनियां, समाजसेवी शिवकरण जानूं, भाजपा नेता अशोक सिंह शेखावत बड़ागांव, शिक्षाविद् डॉ. सीएल शर्मा बड़ागांव, प्रिंस एजुकेशन ग्रुप के एमडी निर्मल कालेर, शेखावाटी फाउंडेशन के जिला संयोजक डॉ. डीएन तुलस्यान, प्रसिद्ध सीए पवन केडिया, अशोक केडिया नीटू, श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, पूर्व मंत्री नेमी अग्रवाल, खेमी शक्ति मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्यामसुंदर टीबड़ा, जिला गौ सेवा समिति के मंत्री सुभाष क्यामसरिया, कोषाध्यक्ष पवन गाडिया, झुंझुनूं प्रगति संस्थान के महासचिव एडवोकेट अशोक शर्मा, नीरज शर्मा, संजय सर्राफ, कांग्रेस जिला प्रवक्ता संतोष सैनी, व्यवसायी अनिल भोड़कीवाला, प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहर के गणमान्यजन मौजूद रहे। शेखावाटी की यह होली बताती है कि त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, रिश्तों का भी होता है। जब मिट्टी की महक और फूलों की खुशबू मिलती है, तो बनती है ऐसी होली, जो दिलों को भी रंग देती है। कार्यक्रम की व्यवस्था टेंट, इवेंट, साफा बन्धाई सहित खानपान की व्यवस्था पुष्कर कैटर्स के हरिश तुलस्यान द्वारा की गई। जिसे आयोजक दड़िया परिवार द्वारा सहित अन्य जन ने सराहा।

अब डिजिटल हो गई है होली | Ravi Dadhich on Holi | पहले जैसी होली कब लौटेगी?

चूरू की होली: वो हुड़दंग, वो मोहल्ला और वो अपनापन – अब कहाँ? | Riazat Khan Exclusive Interview

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here