जिरह करने वाले वकील माइक लेकर फाल्गुनी गीत गाते दिखे

0
2

बहस की जगह सुर और ताल पर थिरकते नजर आए अधिवक्ता

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
होली अवकाश से पहले न्यायालय के अंतिम कार्य दिवस पर शुक्रवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय की बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में अनोखा नजारा देखने को मिला। आम दिनों में तीखी जिरह और कानूनी बहसों के लिए पहचाने जाने वाले अधिवक्ता इस दिन पूरी तरह अलग रंग में नजर आए। अदालत में एक-दूसरे के तर्कों का जवाब देने वाले वकील माइक थामे फाल्गुनी गीत गाते दिखाई दिए। जो अधिवक्ता सामान्य दिनों में बहस के दौरान आमने-सामने खड़े होते हैं। वे ही इस मौके पर सुर मिलाते और ताल पर थिरकते नजर आए। बहस की जगह संगीत ने ले ली और तर्कों की जगह ठहाकों ने। ढप की थाप और राजस्थानी फाल्गुनी गीतों पर अधिवक्ताओं ने जमकर मस्ती की। फूलों की होली खेली गई और सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश कर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही इको फ्रेंडली होली का संदेश भी दिया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पेशेवर मतभेदों के बावजूद आपसी सौहार्द और भाईचारा सर्वोपरि है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष पूनियां ने बताया कि अब न्यायालय चार मार्च को फिर से खुलेंगे। अवकाश के तहत 28 फरवरी को शनिवार, एक मार्च को रविवार, दो मार्च को होली तथा तीन मार्च को धुलंडी का अवकाश रहेगा। आयोजन को लेकर बार रूम को गुब्बारों से सजाया भी गया।

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here