श्याम दरबार से रवाना हुई हजारों श्रद्धालुओं की पदयात्रा
सूरजगढ़ । झुंझुनूं, । अजीत जांगिड़
सूरजगढ़ में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। जब श्याम दरबार मंदिर से खाटू धाम के लिए निशान पदयात्रा धूमधाम से रवाना हुई। भक्त हजारीलाल इंदोरिया के सानिध्य में निकली इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्री श्याम के लगातार जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा और भक्ति की लहरें चारों ओर फैल गई। पदयात्रा का सबसे अनूठा और मार्मिक दृश्य सैंकड़ों महिलाओं का रहा। जो सिर पर जलती सिगड़ी रखकर निशान के आगे-आगे चल रही थीं। यह नजारा श्रद्धा की पराकाष्ठा को दर्शा रहा था। जहां भक्त अपनी आस्था को शरीर से भी साबित कर रहे थे। यात्रा के शुभारंभ पर ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई। जिसने पूरे माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। आसमान से बरसते फूलों ने श्रद्धालुओं के उत्साह को दोगुना कर दिया। भक्त रूकमानंद सैनी ने बताया कि पदयात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर रात्रि विश्राम होगा। यात्रा सुलताना, गुढ़ा, गुरारा होते हुए खाटू पहुंचेगी। यात्रा के दौरान भोजन सहित मेडिकल की व्यवस्था भी की गई है। फाल्गुन मास की द्वादशी को यह निशान खाटू श्याम मंदिर के शिखर बंद पर चढ़ाया जाएगा, जहां यह पूरे वर्ष श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बनकर लहराता रहेगा।कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालु निशान का स्वागत किया।
जसरासर में राजपूत सेवा सदन का लोकार्पण | राजेन्द्र राठौड़ बोले – भामाशाह बन समाज सेवा करें
हरपालसर में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ | राजेंद्र राठौड़ परिवार ने गौशाला हेतु दिए ₹31 लाख
फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
















