प्राचार्य डॉ. राकेश साबू के खिलाफ अरसिदा चिकित्सकों का जिलेभर का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी

0
2

जिले के 175 संस्थानों के 400 चिकित्सक लगातार विरोध प्रदर्शन पर

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय के समसपुर में स्थित मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश‌ साबू के फैसलों के खिलाफ तथा छह सेवारत चिकित्सकों का बर्खास्त करने के विरोध में गुरूवार को पांचवें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। छह चिकित्सकों के सहायक आचार्य पदनाम विलोपित करने के बाद से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन से सेवारत चिकित्सक जुड़ गए है। चिकित्सकों द्वारा गांधीवादी तरीके से काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जा रहा है‌। अरिसदा अध्यक्ष डॉ. एसए जब्बार ने बताया कि 12 फरवरी को जीएमसी प्राचार्य द्वारा नियम विरूद्ध एवं अधिकार क्षेत्र से परे पदनामित चिकित्सकों के बर्खास्त करने से मामला गर्मा गया है। सेवारत चिकित्सक निरंतर मरीजों को सेवाएं प्रदान करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परंतु कार्यवाही नहीं होने से चिकित्सकों को अंततः कार्य बहिष्कार के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अरिसदा उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि झुंझुनूं जिले की मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलोजी एवं फार्मेकोलोजी की एकमात्र फैकल्टी के बर्खास्त करने से झुंझुनूं के छात्रों के भविष्य एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की मान्यता पर भी संकट मंडरा रहा है। वहीं दूसरी ओर निशुल्क शिक्षण करवा रहे सेवारत चिकित्सक आहत एवं अपमानित महसूस कर रहे है‌। अरिसदा महासचिव डॉ. राजेंद्र ढाका ने बताया कि मरीजों को तनिक भी कष्ट नहीं हो इस लिए शुक्रवार का कार्य बहिष्कार स्थगित किया जाता है। इस दौरान शुक्रवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। शुक्रवार को गेट मिंटिंग में कार्य बहिष्कार की रणनीति तय की जाएगी। मांगे नहीं माने जाने पर अंततः मजबूर होकर कार्य बहिष्कार करना पड़ेगा। इस दौरान अरिसदा महासचिव डॉ. राजेंद्र ढाका, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. श्रीराम दूलड़, डॉ. शीशराम गोठवाल, डॉ. पुष्पा रावत, डॉ. राजेन्द्र पायल, डॉ. जगदेव सिंह, डॉ. राजेन्द्र गजराज, डॉ. मधु तंवर, डॉ. आकांक्षा, डॉ. मनीषा चौधरी, डॉ. श्वेता, डॉ. दीपक देवठिया, डॉ. सपना झाझड़िया, डॉ. राहुल सोनी, डॉ. गौरव बूरी, डॉ. इकराज अहमद, डॉ. दुष्यंत बसेरा, डॉ. प्रियंका कस्वां, डॉ. सुरेश मील, डॉ. नेमीचंद, डॉ. संदीप नेमीवाल, डॉ. प्रमोद तेतरवाल, डॉ. प्यारेलाल भालोठिया, डॉ. अरविंद जाखड़, डॉ. नवीन, डॉ. कपूर थालौर, डॉ. जयसिंह व डॉ. पूनम चौधरी समेत चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू में दलित-आदिवासी उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर | आसान लोन से स्वरोजगार का मौका

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here