मंदिर कमेटी और कॉलोनीवासियों ने दी उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि
चूरू। शहर के पूनिया कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र शर्मा का 3 फरवरी को आकस्मिक निधन हो गया था। रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार देर शाम को रेलवे हनुमान मंदिर विकास समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि शर्मा रेलवे कॉलोनी में रामलीला मंचन व दशहरा उत्सव के पुरोधा थे। उनके संरक्षण में पिछले 20 सालों से कॉलोनी में रामलीला का मंचन व दशहरे पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। समिति के पदाधिकारियों के लिए यह अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों व कॉलोनी के लोगों ने शर्मा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सचिव विक्रम सिंह सांखला ने बताया कि संरक्षक शर्मा रेलवे के विद्युत विभाग में निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए थे। उन्होंने पिछले 20 वर्षों से रेलवे हनुमान मंदिर में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष संरक्षक जैसे अलग-अलग पद संभाले। शर्मा ने निस्वार्थ भाव से मंदिर की सेवा की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ख्यालीराम मीणा, सचिव विक्रम सिंह सांखला, सह सचिव मुकेश कुमार मीणा, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर बरोड़, उप कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष भगवान गुर्जर, शशांक भारद्वाज, देवांश भारद्वाज महिपाल सिंह बड़गुर्जर, परमानंद शर्मा, राजेश गौतम, अनिल भार्गव, मंदिर संरक्षक हरिकृष्ण रवि, संतलाल, मोहन सिंह, श्रवण सैनी, विधि सचिव महावीर भार्गव आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन














