चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
परमहंस बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन टीबड़ा गेस्ट हाउस में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम शुक्रगिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका ने की। विशिष्ट अतिथि पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी थे। मुख्य वक्ता राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक गैंदालाल थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारती और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कार्यक्रम ने बोलते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्य ही विश्व कल्याण का एकमात्र मंत्र है हमें अपने परिवारों को आधुनिक संस्कृति से बचाना है, पुरातन संस्कृति के विचार ,कहानी हमें अपने बच्चों को बतानी है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रभुशरण तिवारी ने मंगलाचरण किया एवं हिंदू संस्कृति की व्याख्या की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के संयोजक प्रदीप मोदी ने किया। संयोजक प्रदीप मोदी ने बताया कि इससे पूर्व श्री श्याम मंदिर गेस्ट हाउस पुरानी बस्ती से 1101 कलश और धर्म ध्वजा के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम स्थल पर समरसता यझ का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान राम लक्ष्मी बाई, परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा, शिव परिवार की झांकियां सम्मिलित की गई। बैंड बाजे के साथ निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रवीण वर्मा, मूलचंद नरहड़िया, अजय बागड़ी, राजकुमार जिसपाल, मोहित कुमार, सुशील कुमार, गिरधारी बागड़ी, चंद्रशेखर, रमेश धानुका, बबिता जिसपाल, मनोहरलाल, संतोषदेवी, मनोहरलाल जांगिड़, कांतिप्रसाद हलवाई, शुभम भागेरिया, सूरजभान, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश हलवान, सुनिल शर्मा, अनिल अनमोल, विद्या वर्मा, टीना शर्मा, रामचंद्र शर्मा, रमेश यादव, अनिता शर्मा, पुष्पा भगेरिया, मीनू लाठ, नरेंद्र गिरधर, मोहित तामड़ायत, अन्नू तंवर, आजाद, प्रेम गोदारा, कविता शर्मा, राजू मालानी, संतोष, अर्चना वर्मा, करुणा मोदी, मुकेश जलिंद्रा, राजीव व्यास आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में चिड़ावा की 21 सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना
चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई














