झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कारूंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में अलसीसर शर्मा परिवार के तत्वावधान में गौसंवर्धन के लिए श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा के संयोजक प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले ने बताया कि लावरेश्वर मंदिर से 13 फरवरी को सुबह दस बजे 551 महिलाएं गाजे बाजे के साथ झांकियों सहित भव्य कलश यात्रा निकालेगी। जो कथावाचक लाल गोविंद महाराज इस्कॉन मंदिर अमेरिका के सानिध्य में स्काउट गाइड मैदान कथास्थल तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया की कथा के मुख्य यजमान पुष्पा देवी एवं विमल शर्मा होंगे। 13 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रतिदिन चलने वाली कथा दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालु कथा का रसपान कर सकेंगे। प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत भागवत महात्म्य व एकादशी महत्व का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कथा स्थल तक आने जाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों एवं आस—पास के कस्बों से निशुल्क आने जाने की व्यवस्था की गई है।
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला














