क्षारसूत्र विधि से पाइल्स-भगन्दर सहित मलद्वार रोगों का निःशुल्क इलाज, भोजन-आवास भी मुफ्त
चूरू। राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन की अध्यक्षता में 11 फरवरी से 20 फरवरी तक प्रतिभानगर स्थित एकीकृत आयुष चिकित्सालय में 10 दिवसीय अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर डीओआईटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की मौजूदगी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक डॉ. राधेश्याम, उपनिदेशक डॉ सत्यवीर सिंह, शिविर प्रभारी डॉ मनीराम शर्मा, डॉ ओम चॉयल, डॉ. रामकृष्ण शर्मा, डॉ नीतू, डॉ अजय कौशिक, योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।उपनिदेशक डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि शिविर में क्षारसूत्र विधि के माध्यम से पाइल्स, भगन्दर सहित मलद्वार से संबंधित रोगों का शल्य चिकित्सा द्वारा निःशुल्क उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था भी पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।उन्होंने बताया कि इस 10 दिवसीय शिविर में अन्य रोगों का उपचार भी विशेषज्ञ आयुष चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। शिविर में पंचकर्म, अग्निकर्म चिकित्सा, स्त्री रोग एवं सामान्य चिकित्सा सेवाओं का लाभ भी मरीजों को मिलेगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित










